Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में खिलेगी धूप या होगी बारिश? जानें राजधानी में वोटिंग के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। इस दौरान मतदाताओं को मौसम परेशान करेगा या नहीं इसके बारे में मौसम विभाग ने अपनी वेदर रिपोर्ट में जानकारी दी है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कभी मौसम में गरमाहट महसूस की जा रही है तो कभी ठंडक महसूस की जा रही है। बीते करीब 2 सप्ताह से राजधानी का मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन मंगलवार को कई हिस्सों में हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान कम होने की आसार थे, लेकिन बारिश के बाद भी दिल्ली के तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

Delhi Weather Today.

दिल्ली वेदर

आज दिल्लीवालों के लिए एक अहम दिन है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग होने वाली है। अपना वोट कास्ट कर दिल्ली के लोग अपनी पसंदीदा पार्टी को अगले पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका देंगे। लेकिन इस बीच दिल्ली में बारिश होगी या मौसम साफ रहेगा आइए आपको बताएं -

End of Feed