Delhi Chunav Voting: बंद रहेगा पुस्तक मेला, कब खुलेगा और क्या रहेगी टाइमिंग? 50 देशों के राइटर से मिल सकेंगे आप
World Book Fair 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला बंद रहेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पांच फरवरी को बंद रहेगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण विश्व पुस्तक मेला बंद रहेगा
World Book Fair 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले दिल्ली पुलिस कड़ी सतर्कता बरत रही है और पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। मतदान के वास्ते केंद्र सरकार के सभी सरकारी कार्यालय और दिल्ली सरकार के अधीन सरकारी कार्यालय, निजी औद्योगिक इकाइंयां बद रहेंगी। साथ ही प्रगति मैदान पर आयोजित पुस्तक मेला भी बंद रहेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने घोषणा की कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण मौजूदा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीएफ) बुधवार को बंद रहेगा।
भारत मंडपम में आयोजित है पुस्तक मेला
भारत मंडपम में आयोजित किये जा रहे इस मेले की शुरुआत एक फरवरी को हुई थी और इस दौरान एक गणतंत्र के रूप में भारत की पिछले 75 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला जा रहा है। इस वर्ष इसका विषय ‘रिपब्लिक ऐट 75’ है। एनडीडब्ल्यूबीएफ के आयोजक एनबीटी ने एक बयान में कहा कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पांच फरवरी को बंद रहेगा। इस बंद के फलस्वरूप हमारे आगंतुक, कर्मचारी और भागीदार अपना वोट डाल सकेंगे और अपना नागरिक कर्तव्य निभा सकेंगे।
उसने बताया कि यह मेला फिर छह फरवरी को शुरू होगा तथा नौ फरवरी तक चलेगा। अब यह यह मेला पूर्वाह्न 10 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। फ्रांस, कतर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कोलंबिया सहित 50 देशों के लेखक और वक्ता एनडीडब्ल्यूबीएफ 2025 में भाग लेने वाले हैं, जिसमें रूस को मेले के ‘केंद्र राष्ट्र’ के रूप में नामित किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

कल का मौसम 09 February 2025: आंधी के साथ बिजली-बारिश की एंट्री, फागुन में पड़ेगी भीषण गर्मी; कोहरा नहीं लेगा ब्रेक

दिल्ली-यूपी में तेज हवाएं करेंगी परेशान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने के आसार, जानें अपने शहर का मौसम

Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Somnath Bharti and BJP Satish Upadhyay: मालवीय नगर में सोमनाथ भारती नहीं लगा पाए जीत का चौका, सतीश उपाध्याय के सिर जीत का सेहरा

Delhi New MLA Full List, दिल्ली के नए विधायकों की सूची 2025: ये हैं दिल्ली के नए विधायक, जानिए आपका MLA कौन?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के बड़े-बड़े सूरमा ढेर, ये है हारने वाले ‘आप’ नेताओं की पूरी लिस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited