Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बदली मौसम की चाल, इस दिन फिर बरसेंगे बदरा; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। लोगों का हाल उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगा है। बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में फिर बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में नवरात्रि के साथ गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मानसून की वापसी के बाद से तापमान में वृद्धि हो रही है। मानसून के दौरान 30 से 34 के बीच रहा अधिकतम तापमान एक बार फिर 37 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। उमस से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी तो गर्मी अब दिल्ली की हवा भी खराब होने लगी है। प्रदूषण बढ़ने लगा है। इस बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में फिर एक बार बदरा बरस सकते हैं और मौसम सुहावना हो सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Delhi Weather Forecast.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो गई है। अब शहर में बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। बारिश की कमी से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तापमान बढ़ने लगा है। चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। दिल्ली के अधिकतम तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 36 और 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 तक जा सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान क्रमशः 36 और 34 डिग्री रह सकता है।

End of Feed