दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR को गर्मी से मिलेगी राहत, आज झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच ग्रेटर नोएडा में सुबह की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ हुई, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

Image

Weather Today: Delhi-NCR को गर्मी से मिलेगी राहत, आज झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद से तापमान बढ़ने लगा। धूप खिलने और पारा चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ गई है। मानसून के दौरान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला तापमान अब 36-37 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों का हाल गर्मी से बेहाल होने लगा है। धूप के साथ लोगों के पसीने भी निकल रहे हैं। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच लोगों को कुछ राहत देने के लिए बारिश फिर दस्तक दे रही है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई गई है। बारिश से या तो शहर के तापमान में कमी आएगी या फिर उमस भरी गर्मी में और वृद्धि हो जाएगी।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मी है। इससे शहर के तापमान में कमी आएगी। मानसून की वापसी होने के बाद से दिल्ली के लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। यहां तापमान सामान्य से अधिक बढ़ा हुआ है। शुक्रवार की ही बात करें को कल शहर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच आज शहर का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।

ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश के साथ सुबह की शुरुआत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सही साबित करते हुए ग्रेटर नोएडा में सुबह की शुरुआत बारिश और तेज हवाएं चलीं। इससे शहर के तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।

एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में आज जगह-जगह हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से लोगों को आज राहत मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article