Weather Today: Delhi-NCR को गर्मी से मिलेगी राहत, आज झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच ग्रेटर नोएडा में सुबह की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ हुई, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद से तापमान बढ़ने लगा। धूप खिलने और पारा चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ गई है। मानसून के दौरान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला तापमान अब 36-37 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों का हाल गर्मी से बेहाल होने लगा है। धूप के साथ लोगों के पसीने भी निकल रहे हैं। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच लोगों को कुछ राहत देने के लिए बारिश फिर दस्तक दे रही है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई गई है। बारिश से या तो शहर के तापमान में कमी आएगी या फिर उमस भरी गर्मी में और वृद्धि हो जाएगी।

End of Feed