राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना के बीच उमस से हाल-बेहाल
उत्तर प्रदेश में अभी तीन दिन और मॉनसून रहने वाला है। 8 अगस्त तक यूपी को अलविदा बोलकर मॉनसून चला जाएगा। दिल्ली में मॉनसून की विदाई होते ही गर्मी और उमस ने जीना हराम कर रहा है। हालांकि, रात के दौरान मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार-राजस्थान में समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-
राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना के बीच उमस से हाल-बेहाल
Haryana And Jammu Kashmir Exit Poll Result 2024 Live Updates
इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना
झारखंड में वज्रपात का अलर्ट
गाजियाबाद में बारिश की संभावना
बिहार के 26 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में, 7 अक्टूबर को जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में, 8 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में तथा 9 अक्टूबर को उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
यूपी में आज फिर बरसेंगे मेघ
36-37 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का तापमान
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के संकेत
हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला
हरियाणा का सिरसा सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, दिन में गर्मी और रात में होगी सर्दी
राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तापमान में तेजी देखी जा रही है। धूप भी बहुत तीखी हो रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।
उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के 19 जिलों लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज में आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
यूपी में अभी 3 दिन और रहेगा मानसून
त्तर प्रदेश को मानसून भिगोने की तैयारी में है. पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 6-7 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
नांदेड़ में सितंबर में मूसलाधार बारिश की वजह से 812 करोड़ की फसल का नुकसान
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सितंबर महीने में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 812 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। एक अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है, जिसे छत्रपति संभाजीनगर में संभागीय आयुक्त कार्यालय को भेजा गया है।
बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा और कमला बलान नदियों का जलस्तर कम
बिहार जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने एक बुलेटिन में कहा, “बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा और कमला बलान सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन अब भी विभिन्न स्थानों पर यें खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें बताया गया कि डब्ल्यूआरडी अलर्ट पर है और संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ के लिए सुरक्षा संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि, मुजफ्फरपुर जिले के औराई क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित कुछ लोग रहात कार्यों से खुश नहीं हैं।
बिहार में बाढ़ से अबतक 45 लाख लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही, हालांकि कई नदियों का जलस्तर कम हो गया। वहीं मुजफ्फरपुर में बाढ़ से प्रभावित कुछ लोगों ने अपर्याप्त राहत उपायों का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अनुसार, बिहार में पिछले महीन से दो बार आई आपदा के कारण राज्य के कुल 38 में 30 जिलों के 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
