आज का मौसम, 17 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दिल्ली में ठंड से कांप रहे लोग, हरियाणा-यूपी में शीतलहर का अटैक, जानें आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 17 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दिल्ली में ठंड से कांप रहे लोग, हरियाणा-यूपी में शीतलहर का अटैक, जानें आज मौसम का हाल
आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -
उत्तराखंड में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट
यूपी के 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मुंबई में आज कैसा रहा मौसम का मिजाज?
दक्षिण भारतीय राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
देशभर के मौसम में बदलाव
पंजाब में शीतलहर
मौसम विभाग ने पंजाब के अधिकांश हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण यहां ठंड बढ़ रही है। तापमान गिरने से ठिठुरन महसूस की जा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
बिहार में कोल्ड वेव
बिहार में तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ता ही जा रही है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में शीतलहर यानी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गोरखपुर तक शीतलहर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सीतापुर, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर, देवरिया, ज्योतिबा फुले, संभाल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, संत कबीर नगर, अंबेडकरनगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, बागपत, मेरठ और आजमगढ़ में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकांश हिस्से में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, महेंद्रनगर, रेवाड़ी, झझर, रोहतक, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, हिसार सिरसा, फतेहाबाद, करनाल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
तमिलनाडु में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तीन दिन यानी 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नागपट्टिनम, तिरुवरुर, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई, अरियालुर, तंजावुर, पेरम्बलुर, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और कल्लाकुरिची में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
