Weather Today: Delhi-NCR में मानसून मेहरबान, वीकेंड पर झमाझम बरसेंगे मेघ, उमस से मिलेगी राहत; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और उनका वीकेंड खुशनुमा हो जाएगा।

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने के बाद शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन जहां बारिश से लोगों के चेहरे खिले वहीं सड़कों पर जलजमाव की समस्या ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। रास्तों पर पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियों को रेंगते हुए देखा गया। जलजमाव के कारण ट्रैफिक की गति धीमी रही। मौसम विभाग ने मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Delhi Weather

Delhi-NCR में मानसून मेहरबान

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। आज दिल्ली में भारी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगा और शहर का मौसम कूल-कूल बना रहेगा। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के कारण वीकेंड की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई है। शनिवार को भारी बारिश होने से लोगों का वीकेंड और सुहावना हो जाएगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

End of Feed