Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर से ठंड की विदाई, गर्मी करेगी बेहाल; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, 15 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के सभी राज्यों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। 20 मार्च तक पारा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार जताए हैं। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि, गुरुवार की सुबह तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धीरे-धीरे बादल छट गए और आसमान में सूरज ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने बारिश का अंदेशा जताया था। लेकिन, गुरुवार को बारिश जैसे हालात नहीं बने। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच ठंडी का एहसास एकदम खत्म होता नजर आ रहा है। सुबह शाम की गुलाबी ठंड को छोड़ दें तो दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। वहीं, मार्च में बारिश सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है।

Delhi NCR Weather Today, 15 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main

दिल्ली में मौसम साफ

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

पिछले 48 घंटों पर नजर डालें तो दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिसा और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर रहेंगे। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में एकदम से बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी। धीरे-धीरे गर्मी लोगों को परेशान करेगी। गुरुवार को देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed