दिल्ली

दिल्ली में लुढ़का तापमान, कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। यहां तापमान गिरता जा रहा है। ठंड से बचने के लिए निवासी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें को दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड पड़ेगी।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में कोहरे के साथ तापमान भी गिरता जा रहा है। अचानक ठंड बढ़ने लगी है। रात के दौरान कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन महसूस होने के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां सुबह-शाम के समय लोग जैकेट और स्वेटर में नजर आ रहे है। लोगों को गर्म कपड़े में देख अब लगने लगा है कि दिल्ली में रजाई-कंबल वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम बनी हुई है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से शहर में ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का भी राजधानी के मौसम पर असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के साथ यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है और दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगता है। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने हुए देखा जा रहा है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसे और कम होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिसंबर में भीषण ठंड पड़ने वाली है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। यहां दिन-प्रतिदिन तापमान में कमी देखी जा रही है। ठंड के साथ इन शहरों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। शहर के तापमान की बात करें को गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 11-13 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्रीऔर अधिकतम तापमान क्रमशः 26 और 24 डिग्रीरह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article