Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बदरा, कड़ाके की ठंड की होगी शुरुआत, रजाई और कंबल रखें तैयार

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट ले रहा है। यहां तापमान गिरने के साथ ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश होने से शहर में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड बढ़ने लगी है। दिन गुजरने के साथ-साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए अब कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड दस्तक दे रही है। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में आज मौसम करवट लेने वाला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब आदि राज्यों में बारिश की संभावना है। बारिश होने से ठंड में इजाफा होगा और कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी। आइए जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां हर गुजरते दिन में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार यानी 7 दिसंबर इस सीजन की अभी तक की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज राजधानी में सुबह-शाम के दौरान हल्की धुंध छाई रहेगी और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से शहर में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश होने से दिल्ली में दिसंबर वाली कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।

End of Feed