Weather Today: Delhi-NCR में ठंड का इंतजार, राजधानी में कब होगी कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत? जानें मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिसंबर की शुरुआत होने के बाद भी दिल्ली में कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 12 या 15 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।

Delhi-NCR Weather Today: दिसंबर की शुरुआत हो गई है लेकिन दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपा देने वाली ठंड का नामोनिशान नहीं है। आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत के साथ राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती थी, लेकिन बीते एक दशक में इस साल दिसंबर का पहला सप्ताह सबसे गर्म रह सकता है। दिल्ली के लोगों को अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार है। यहां सुबह-शाम की ठंड का दौर जारी है। देर रात हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। लेकिन दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से गर्मी का अहसास हो रहा है। अब सवाल ये है कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत कब होगी? आइए आपको बताएं कब बदलेंगे दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज -

Delhi-NCR Weather

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में दिसंबर के दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहता था। लेकिन इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान 26-27 डिग्री तक रह सकता हैं। मौसम विभाग की मानें तो 2011 से अब तक दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के मौसम के ऐसे मिजाज नहीं देखे गए हैं। दिसंबर की शुरुआत दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत के साथ होती थी।

End of Feed