Aaj Mausam Ka AQI 02 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई
Aaj Mausam Ka AQI 02 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई
नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में
दिल्ली के AQI में मामूली सुधार
फरीदाबाद का एक्यूआई
आनंद विहार का एक्यूआई
लोनी गाजियाबाद में एक्यूआई
उत्तर प्रदेश की राजधानी में हवा में सुधार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण बढ़ रहा है। सुबह के समय कोहरे और धुंध की परत देखी जा रही है। ऐसा ही हाल बीते दिनों राजधानी लखनऊ का भी था, लेकिन अब शहर की हवा में सुधार देखा जा रहा है। खराब श्रेणी से शहर की एयर क्वालिटी 200 से कम मध्यम श्रेणी में 199 दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के साथ कई जिलों और शहरों के प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है।
पटना के एक्यूआई 200 के कम
बिहार की राजधानी पटना की आबोहवा में सुधार होने लगा है। बीते दिनों शहर का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया था। लेकिन आज शहर का एक्यूआई 200 के नीचे दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पटना का AQI 198 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
नोएडा का एक्यूआई
दिल्ली से सटे नोएडा की हवा में भी सुधार होने लगा है। 300 के पार गया शहर का एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आज 200 दर्ज किया गया है। प्रदूषण के गिरते स्तर को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही शहर का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।
दिल्ली में एक्यूआई
बीते दिनों खतरनाक श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का एक्यूआई अब पहले से बेहतर हो गया है। हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार दर्ज किया गया था। लेकिन आज सुबह 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 285 दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली का हवा में सुधार
दिवाली के बाद से पूरे नवंबर में दिल्ली का हवा जहरीली बनी रही। शहर की प्रदूषित हवा में लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। नवंबर में देखते ही देखते शहर की हवा बहुत खराब से खतरनाक श्रेणी में 500 के पार भी दर्ज की गई। लेकिन दिसंबर के पहले ही दिन ही राजधानी का एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है। दिवाली के बाद ये पहली बार है कि एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है।
