Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बढ़ते ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार आज भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा और धुंध छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार जताए गए हैं। दिल्ली में आज 14 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं।
आज दिल्ली का मौसम
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज 14 नवंबर गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, इस बार का अबतक सबसे कम तापमान दर्ज किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाए रहने की आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय 6km की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आज छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही सुबह के समय छह किलोमीटर की प्रति रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
कहां कितना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान ?
| दिल्ली | 16 °C | 29°C |
| नोएडा | 17 °C | 29°C |
| गाजियाबाद | 18 °C | 29°C |
| लखनऊ | 16°C | 29°C |
| जयपुर | 18°C | 31°C |
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। आज दिल्ली में घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में भी आज कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों जैसे कि हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
