Delhi-NCR Ka Mausam 26 AUG 2025: दिल्ली-एनसीआर में वर्षा के साथ हुई सुबह की शुरुआत, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 AUG 2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुई बारिश कई स्थानों पर सुबह तक होती रही। बारिश से सुबह का मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 AUG 2025: दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह की शुरुआत भी कई स्थानों पर बारिश के साथ हुई है। सुबह-सुबह ठंडक, हल्की बारिश और चाय की चुस्कियों के साथ मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 7 दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बीच-बीच में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi.

दिल्ली का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है। आज भी शहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, शाहदरा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान की बात करें को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed