Delhi-NCR Ka Mausam 19-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज धूप खिली रहेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों की इस आवाजाही में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर से अब मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। बारिश की कमी होने से शहर में गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि तापमान पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी को ग्रीन जोन में रखा है और कहीं-कहीं हल्की बौछार की संभावना जताई है। एक बार फिर बता दें कि यह संभावना है, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान शहर में सुबह के समय सतही हवाएं चल सकती हैं। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 से 26 और अधिकतम तापमान 33 से 34 के बीच रहेगा।

End of Feed