Delhi-NCR Ka Mausam 17-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई! धूप और गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज धूप खिली रहेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मानसून की विदाई के साथ ही यहां उमस और गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद गर्मी और उमस की वापसी हुई है। तापमान बढ़ने के साथ यहां लोगों को चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से न दिन में चैन है और न ही रात में राहत मिल रही है। गर्मी से यहां लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

Delhi-NCR Ka Mausam 17-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई! धूप और गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल

दिल्ली में उमस और गर्मी से बेहाल लोग

दिल्ली में 8 सितंबर से बारिश की एक बूंद भी नहीं टपकी है। यहां तेज धूप खिल रही है और उमस भरी गर्मी से लोगों बेहाल नजर आ रहे हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 21 अगस्त तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली रहेगी।

End of Feed