Delhi-NCR Weather Today: दिल्लीवाले छाता रखें तैयार, पूरे हफ्ते होगी झमाझम बारिश, जानें आज मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (13 Aug 2025): दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो यहां 15 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर झमाझम बरसात होगी तो वहीं बाद में उमस वाली गर्मी सताएगी।

Delhi-NCR Weather Today 13 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई है। लेकिन धूप खिलने के साथ यहां उमस बढ़ने लगेगी। कल सुबह के समय शहर में झमाझम बारिश हुई, जिसे देख लगा अब मौसम पूरा दिन ऐसा ही रहेगा, लेकिन तेज खिली धूप और उमस से लोगों को परेशान होते हुए देखा गया। इस बीच मौसम विभाग ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई है। बीते दिनों की तरह अभी भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। लेकिन ये मौसम है, जो अचानक बदल सकता है और हल्की बारिश के अलर्ट पर झमाझम मूसलाधार बारिश हो सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)


दिल्ली में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो शहर में आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। धूप खिलने के बाद उमस वाली गर्मी की शुरुआत होगी। और यदि दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती है तो उसके बाद उमस और बढ़ सकती है।

End of Feed