Delhi-NCR Weather Today 11 Aug 2025: बेईमान हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम, कहीं बारिश से राहत तो कहीं उमस से परेशान नजर आए लोग

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा हुआ है। यहां बारिश होने की संभावना है, लेकिन इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी शहरों का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। यहां हर पल मौसम करवट ले रहा है। कहीं बारिश होने से राहत मिल रही है तो उसके कुछ घंटों बाद ही लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होते हुए देखा जा रहा है। रक्षा बंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद उमस और बढ़ गई। उसी प्रकार आज भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि अब दिल्ली से मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

आज 11 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज शहर में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बता दें कि रविवार से शहर के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। उसके अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तक रह सकता है। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी और बादल भी छाए रहेंगे।

End of Feed