Delhi-NCR Ka Mausam 02-August-2025: दिल्ली में बरसेंगे मेघ, वीकेंड पर सुहावना बना रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-August-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आगामी तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। बीते दिनों से शहर में हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-August-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। यहां बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम इस समय कूल-कूल बना हुआ है। ठंडा-ठंडा मौसम और भीगी-भीगी दिल्ली और वीकेंड को और खास बना रही है। घूमने के लिए यह मौसम सबसे अच्छा है। वीकेंड पर सुहावने मौसम में गर्म-गर्म चाय के साथ लोगों की सुबह हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना ही बना रहेगा।

Delhi Weather Today

दिल्ली में बारिश का अलर्ट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कल शाम (1 अगस्त) से दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। सुबह की शुरुआत भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ हुई है। जहां एक तरफ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सड़कों के जलमग्न होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

End of Feed