Delhi-NCR Weather : राजधानी में पिछले 48 घंटों से मौसम की स्थिति कुछ ठीक नजर आ रही है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के कारण झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। वहीं, बुधवार को बारिश जैसे हालात बन रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के रुख को देखते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले पांच दिन तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। बता दें कि, नौ साल बाद ऐसा देखा गया है कि, राजधानी में प्री मॉनसून सीजन में लू नहीं चली। इससे पहले 2014 में ठीक ऐसा ही मौसम का हाल देखा गया था। दिल्ली के कुछ हिस्से मई के महीने में गर्मी से प्रभावित रहे थे, इनमें दिल्ली स्टेशन और सफदरजंग शामिल हैं। देखा जए तो, मई के महीने में दिल्ली सबसे गर्म रहता है, लेकिन इस महीने का औसतन तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
दिल्ली में गर्मी से राहत। (प्रतीकात्मक फोटो)
नोएडा में ठंडी हवाओं के साथ छाए बादल
दिल्ली के सीमवर्ती शहर नोएडा में बुधवार को गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बादलों के बीच हुई आज सुबह ने गुलाबी ठंड का अहसास कराया। वहीं, मौसम विभाग ने नोएडा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है।
बारिश के साथ होगी जून की शुरुआत
मौसम विभाग ने कहा है कि, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार के दिन छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा हल्की ठंड का अहसास कराएंगी और बारिश के भी आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि, संभव है कि, जून की शुरुआत हल्की बारिश और आंधी के साथ हो। इसके बाद तापमान में दो जून के आसपास वृद्धि होगी और पांच जून तक गर्मी का अहसास होता रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
