Delhi NCR Weather: दिल्ली में आज से दस्तक देगी बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में बूंदाबांदी हो सकती है। आज से अगले चार दिनों तक यहां बारिश होने के आसार हैं। जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत भी मिलेगी।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम में बदलाव होने वाला है। यहां बीते कई दिनों से लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। जिसके बाद आज से अगले चार दिनों तक बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम भी कूल-कूल हो जाएगा। दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। फिलहाल लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान है। ऐसे में इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीदें है। आइए जानते हैं कि आज यहां का मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

आज रात में बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली में गुरुवार को दिनभर तेज हवाएं चली। जिसके कारण तापमान कंट्रोल में रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रिकॉर्ड हुआ। आज के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे रहेंगे। रात के समय बूंदाबूांदी होने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है।

End of Feed