Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट! मार्च में लौटेगी ठंड, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट बदलेगा।

Delhi weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।, जिससे सर्दी का एहसास कायम है। फरवरी के आखिरी दिन भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मार्च की शुरुआत से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस लिहाज से मार्च की शुरुआत भीगने के साथ हो सकती है। वहीं, बादल छटने के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान भी जताया गया है। आइये जानते हैं कि आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Delhi Weather Forecast

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर

स्काईमेट ने गुरुवार से मौसम में फिर बदलाव की बात कही है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई। क्योंकि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगर, बारिश होती है तो आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने तो मिल सकता है। बादलों के जाने के बाद थोड़ी सर्दी के बढ़ने की संभावना है।

End of Feed