Delhi NCR Weather Forecast: राजधानी में तेजी से बढ़ रहा तापमान, इस दिन गरज के साथ बरेंसेगे बादल, बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 13 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच बारिश होने के आसार हैं। जानें कल यहां का मौसम कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी में अधिकतम तापमान पहुंचा 38 डिग्री
  • 13 से 15 अप्रैल तक बारिश के आसार
  • बारिश से तापमान में आएगी कमी

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के दिन बीतने के साथ ही गर्मी के तेवर भी बढ़ रहे हैं। वहीं तेज धूप ने भी लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ है। फिलहाल सुबह के समय मौसम सुहावना बना हुआ है लेकिन रात में गर्मी महसूस होने लगी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते पारा 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। दिल्ली में अभी लू चलने की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि अगले 3-4 दिन में यहां बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Delhi Weather Forecast.

आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

13 अप्रैल को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में कल भी बादल छाए रहने वाले हैं। यहां 13 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 13 से 15 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed