दिल्ली

Delhi NCR Rain Alert: पकौड़ों का कर लें इंतजाम, दिल्ली एनसीआर में दो घंटे में बरसेंगे बदरा; IMD ने कर दी भविष्यवाणी

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में जारी उमस भरी गर्मी के बीच आईएमडी ने गुड न्यूज दी है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में अगले दो घंटे में बारिश होगी। इसके साथ ही 20 से 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। बीते दिन दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई थी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में पड़ रही गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो घंटे में दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में बदरा बरसेंगे। साथ ही तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है। इससे एक दिन पहले दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई थी, जिसके बाद हीटवेव से राहत मिली थी, लेकिन बारिश खत्म होते ही उमस बढ़ गई।

इन जगहों पर बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने बताया कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होगी। इनमें छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहाना, पलवल, नूंह (हरियाणा) मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई (यूपी) के अलग-अलग शामिल हैं, जहां बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 20-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

दिनभर छाए रहे बादल

वहीं, दिल्ली में सुबह से लेकर शाम होने तक आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।

इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में मध्यम श्रेणी की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 180 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article