Delhi Ka Mausam: दिल्ली में घुमड़ कर छाए बादल! सुबह बारिश से भीगी मिलेंगी सड़कें; NCR में पॉल्यूशन पर नहीं लगेगा ब्रेक

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में वातावरण में धुंध यानी प्रदूषण की चादर बिछी हुई है। लेकिन, अब सोमवार से मौसम के बिगड़ने के संकेत हैं। आईएमडी ने 3 और 4 जनवरी को दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi-NCR Monsoon

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया है कि 3 और 4 जनवरी को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। रविवार की देर रात या सोमवार की सुबह से बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं बह सकती हैं। इस दौरान कही-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगर, बारिश होती है तो तापमान में कमी आने की संभावना प्रबल रहेगी। हालांकि, इन दिनों मध्यम ही सही लेकिन दिन में सूरज मेहरबान हो रहा है, जिससे चलने वाली हवाएं बेअसर साबित हो रही हैं और लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल रही है। हालांकि, आने वाले सप्ताह में ठंड में कमी देखी जाएगी, लेकिन 2 से 3 दिन मौसम में बदलाव की संभावना है।

End of Feed