दिल्ली

कर्नाटक से डायरेक्ट दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा, इस शहरों से करें यात्रा; इस कंपनी ने शुरू की सर्विस

‘एयर इंडिया एक्सप्रेस' ने मंगलुरु और दिल्ली के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। पहली उड़ान एक फरवरी को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर मंगलुरु से रवाना हुई और सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंची।

Image

मंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट

Mangalore-Delhi Direct flight service: कर्नाटक में हवाई संपर्क सुविधा में सुधार करने के लिए ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। एमआईए के प्रवक्ता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पहली उड़ान एक फरवरी को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर मंगलुरु से रवाना हुई और सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंची। इसके साथ ही एक उड़ान सुबह छह बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से रवाना होकर नौ बजकर 35 मिनट पर मंगलुरु पहुंची। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरोड्रोम बचाव एवं अग्निशमन (एआरएफएफ) इकाई ने पहली उड़ान के यहां पहुंचने पर पानी की बौछारों से उसका स्वागत किया। पहली उड़ान से 167 यात्री दिल्ली पहुंचे, जबकि 144 यात्री दिल्ली से मंगलुरु आए।

कोहरे ने कोलकाता हवाई अड्डे 13 उड़ानें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे और खराब दृश्यता के कारण कुल 13 उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि कोहरे के कारण कम से कम दो उड़ानों के आगमन और 11 अन्य के प्रस्थान में देरी हुई। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण रविवार सुबह हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रिया (एलवीपी) लागू की गई थी। कोलकाता में तैनात भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विमान यातायात नियंत्रक (एटीसी) एलवीपी की घोषणा तब करता है, जब दृश्यता 800 मीटर से कम हो जाती है, जिसके बाद ‘फॉलो-मी वाहन’ विमानों को उनके स्टैंड तक ले जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article