Delhi-NCR Ka Mausam: आंधी-तूफान का सामना करेगा दिल्ली-एनसीआर, बारिश करेगी हालत खराब; पॉल्यूशन नहीं लेगा ब्रेक

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है। प्रदूषण अभी मध्यम श्रेणी में रहेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में बुधवार को आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi-NCR Ka Mausam.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में अगर, 1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 3 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि एक बार फिर आसमान पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी होगी।

End of Feed