Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर बना गैस चैंबर! ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित हवा, इन इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 392 दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा में रही। जहां का एक्यूआई 446 दर्ज किया गया। गाजियाबाद और नोएडा का एक्यूआई भी 400 पार रहा।

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। खराब आबोहवा के चलते दिन-ब-दिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। दिल्ली में आज सुबह औसत एक्यूआई 392 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। पिछले 6 दिनों से राजधानी में एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात काफी खराब हैं। नोएडा में आज AQI 417 और ग्रेटर नोएडा में 446 दर्ज किया गया। गाजियाबाद दूसरा सबसे प्रदूषण शहर दर्ज हुआ। जहां का एक्यूआई 434 रहा।

Delhi AQI (1)

स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली (ANI)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार आज दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर रहा। जहां का एक्यूआई 451 दर्ज किया गया। इस दौरान 18 इलाकों का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा और उसके बाद गाजियाबाद रहा। गुरुग्राम और फरीदाबाद में एयर क्वालिटी 300 के अंदर दर्ज हुई। गुरुग्राम का एक्यूआई 296 और फरीदाबादा का 260 रहा। इस जहरीली हवा का लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा। हवां में मौजूद जहरीले कणों और धूल के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को आंखों में जलन और गले में खरास महसूस हो रही है। सिर्फ बीमार और बुजुर्ग ही नहीं बल्कि स्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य पर भी इस प्रदूषित हवा का खतरनाक प्रभाव पड़ रहा है।

End of Feed