दिल्ली

Delhi-NCR Weather 19-November-2025: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सर्दी का सितम शुरू, रात में कंपा रही सर्द हवाएं; जानें मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज मौसम का पूर्वानुमान, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी पर भी पड़ रहा है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। खासतौर पर रात के पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच कोहरे और प्रदूषण का सितम भी जारी है। शहर में सर्द हवाओं के चलते शीतलहर जैसी स्थिति महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अभी भी धूप का असर ज्यादा है। जिस कारण दिन में कंपकंपी का एहसास नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध और कोहरे की परत कई इलाकों में देखने को मिली। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल राजधानी में शीतलहर जैसी स्थिति भी बनी हुई है। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के कारण विजिबिलिटी भी कम हो रही है। साथ ही लोग प्रदूषण का अटैक भी झेल रहे हैं। आज दिल्ली सुबह का औसत एक्यूआई 392 दर्ज किया गया।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 20 से 24 नवंबर तक मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article