दिल्ली

लाल किले पर शहीदी दिवस कार्यक्रम: 19 से 25 नवंबर तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी रोक

Delhi Traffic Advisory: लाल किले पर 19 नवंबर से 25 नवंबर तक गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों की भारी भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Image

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (Photo- iStock)

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई वीआईपी और भारी संख्या में लोगों की भीड़ आने की उम्मीद की जताई जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्यक्रम 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा। संभावित भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने, साथ ही पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कई रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है तो वहीं कई मार्गों पर डायवर्जन बनाया गया है।

अगर आप भी लाल किला के आसपास के मार्गों का प्रयोग करते हैं तो दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करें बिना घर से बाहर न निकले। 19 नवंबर से 25 नवंबर के बीच जाम की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त समय लेते हुए यात्रा करें और हो सके तो सार्वजनिक वाहनों जैसे बस और मेट्रो का प्रयोग करें।

कब से कब तक लागू रहेगा डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, 19 से 25 नवंबर के बीच प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। इस अवधि में, दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक की ओर से नेताजी सुभाष मार्ग की ओर आने वाली बसों और कमर्शियल वाहनों को दिल्ली गेट चौक/छत्ता रेल चौक/जीपीओ चौक से रिंग रोड की ओर मोड़ जाएगा।

जरूरत पड़ने पर, छत्ता रेल चौक, टी-पॉइंट सुभाष मार्ग, शांति वन चौक, जीपीओ चौक, दिल्ली गेट, और हनुमान मंदिर क्रॉसिंग पर भी डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड रोड से बचें और रानी झांसी रोड, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग, पुस्ता रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यापक व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान लाल किला और चांदनी चौक बाजार आने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन ने कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग पर परेड ग्राउंड पार्किंग, निषाद राज मार्ग पर लाल किला एएसआई पार्किंग, अंगूरी बाग रोड पर लाल किला एएसआई पार्किंग, एसपीएम मार्ग पर दंगल मैदान पार्किंग, ओमेक्स मॉल पार्किंग, चर्च मिशन रोड पार्किंग, और शांति वन क्रॉसिंग के पास सर्विस रोड पार्किंग प्रमुख हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी वाहन चालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें। साथ ही, पैदल चलने वाले लोगों को भी फुटपाथ और निर्दिष्ट क्रॉसिंग का ही प्रयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि इस विशाल आयोजन के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!