दिल्ली

Delhi Murder: सीलमपुर में 20 वर्षीय युवक की हत्या, बदमाशों ने घर के पास मारी गोली

Delhi Murder: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में जोगी बस्ती के अंदर एक 20 वर्षीय युवक को उसके घर के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Murder in Delhi: दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां जोगी बस्ती के अंदर 20 वर्षीय समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि समीर बीती रात अपने घर से नानी के घर जाने के लिए निकला था। नानी के घर से चंद कदम की दूरी पर ही अज्ञात बदमाशों ने समीर को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मृतक के पिता कमरूद्दीन ने बताया कि मेरा बेटा बीती रात घर से खाना खाकर बाहर गया था। देर रात उन्हें जानकारी मिली कि किसी अज्ञात शख्स ने मेरे बेटे को गोली मार दी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि समीर की हत्या किन कारणों से की गई है।

17 अप्रैल को किशोर की चाकू मारकर हत्या

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीते दिनों हत्या से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की 17 अप्रैल की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई। नाबालिग पर शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

शाहदरा में एक युवती की हत्या

इससे पहले, दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article