मंत्री जी ने कर दी घोषणा, अगले 2 महीने में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली और मुंबई के बीच बन रहा देश का सबसे लंबा Delhi-Mumbai Expressway का काम अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं टाइम्स नेटवर्क के कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी। यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच सफर के समय को 24 घंटे से कम करके 12 घंटे कर देगा।

Delhi-Mumbai Expressway देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1350 किमी है, जो देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच सफर में लगने वाले समय को आधा कर देगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से पहले दोनों शहरों के बीच सफर में करीब 24 घंटे का समय लगता है। जबकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बन जाने के बाद सिर्फ 12 घंटे में ही यह सफर हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर तो स्वयं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी ने दी है। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने Times Network के एक कार्यक्रम में यह खुशखबरी दी। चलिए जानते हैं -

Delhi-Mumbai Expressway completion.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जल्द होगा पूरा

दिल्ली से मुंबई के बीच बनाए जा रहे 8 लेन के 1350 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ इकोनॉमिक कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे कई जगह टुकड़ों में ट्रैफिक के लिए खोला जा चुका है। जैसे फरीदाबाद से राजस्थान में दौसा तक इस एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 (Times Network India Economic Conclave 2024) में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम अगले दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

End of Feed