Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में इन महिलाओं को नहीं मिलेगा सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' का लाभ

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कुछ शर्तों के अनुसार, कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधासभा में बजट पेश करते हुए 18 साल से अधिक की हर महिला को 1000 रुपये मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना देने की बात कही है। आतिशी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्मान योजना योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। महिलाओं के लिए बसें फ्री करने के बाद अब, दिल्ली सरकार ने 1000 रुपये की सम्मान योजना देने की योजना बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ दिल्ली की हर महिला नहीं उठा सकती है। कुछ शर्तों के साथ दिल्ली की कई महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

दिल्ली सरकार ने अपने 10वें बजट में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें हर महीने 1000 रुपये की महिला सम्मान योजना देने की योजना बनाई है। बजट पेश करने के दौरान दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र की किसी भी लड़की या महिला को किताबों या अन्य संबंधित खर्चों के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रतिमाह मिलने वाले 1000 रुपये को वह अपनी इच्छा अनुसार प्रयोग कर सकती हैं। महिला सम्मान योजना योजना लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लागू की जाएगी।

End of Feed