Delhi Mob Lynching: पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने 21 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह आरोपियों में से एक ध्रुव की बहन से बात करता था। पुलिस ने इस मामले में ध्रुव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक की पीट-पीटकर हत्या
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अर्पित उर्फ गोलू की शाहदरा के निकट 6-7 लोगों ने पिटाई की, जिसके बाद उसे हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,"रात करीब चार बजे अर्पित ने पेट दर्द की शिकायत की। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
ये भी पढ़ें - दिल्ली में दिखे असल जिंदगी के रोमियो-जुलियट, लड़की ने काटी कलाई, खून से लथपथ प्रेमिका को देख प्रेमी की मौत
तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अर्पित के एक रिश्तेदार की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ध्रुव, निशु और रवीन्द्र कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया है तथा अमन, राघव और अंकित की तलाश जारी है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
