पटना

पटना में दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर होटल मालिक को उतारा मौत के घाट

Patna News: पटना में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने शकील मलिक उर्फ शकील अहमद नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी। वह भोजनालय होटल का मालिक था। बदमाशों ने उस पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

पटना में एक होटल मालिक की हत्या

Patna News: पटना में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। बदमाशों ने आज दिनदहाड़े एक होटल मालिक की हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और कारोबारी पर गोलियां बरसा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टाऊन डीएसपी सहित दो थानों पीरबहोर और कदमकुआं की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही FSL की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी है।

मृतक को पांच गोलियां लगी

मृतक की पहचान शकील मलिक उर्फ शकील अहमद के तौर पर हुई है। वह पटना जंक्शन के समीप स्थित भोजनालय होटल का मालिक था। सूत्रों के अनुसार मृतक खरीदे हुए मकान को देखने आया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलियों से भून डाला। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने शकील अहमद को पांच गोलियां मारी। पुलिस को घटनास्थल से 5 खोखे भी बरामद हुए हैं। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या की असल वजहों का पता लगा रही है।

कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की हुई हत्या

पटना में कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान 40 वर्षी रविंद्र राय के रूप में हुई थी, जो गोरीचक थाना क्षेत्र का रहने वाला था। एक प्लाट को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसका फैसला पुलिस और पंचायत ने उसके पक्ष में किया। जब वह जमीन की बाउंड्री कराने गया था। उसी दौरान बदमाशों ने उसे तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article