दिल्ली

World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों को दिल्ली मेट्रो ने दी सौगात, बढ़ा दी टाइमिंग्स, जानें कब मिलेगी आखिरी मेट्रो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 6, 2023, 07:19 PM IST

क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 मैच (Day & Night) देखने के लिए मेट्रो का उपयोग करने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर अपनी अंतिम ट्रेन का समय बढ़ा दिया है।

Image

दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में आधे घंटे का इजाफा किया है

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो यानी (DMRC) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर अंतिम ट्रेन का समय (Delhi Metro Last Train Time) 30 मिनट बढ़ाने का फैसला किया, ये क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है यानी अब वो देर रात तक भी क्रिकेट मैच देखने के लिए और वापस आने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवा का उपयोग कर पायेंगे।

गौर हो कि दिल्ली में भी वर्ल्ड कप के कई मैच खेले जाने हैं इसी को ध्यान में रखते हुए DMRC ने दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में आधे घंटे का इजाफा किया है।

delhi metro timing

delhi metro timing

क्रिकेट प्रेमियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर अंतिम ट्रेन का समय 30 मिनट बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि लोगों को क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान कोई असुविधा ना हो।

delhi metro timing2

delhi metro timing2

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2023 को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा वहीं दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब Whatsapp आधारित टिकटिंग सेवा का उपयोग कर गुरुग्राम रैपिड मेट्रो समेत रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के सभी कॉरिडोर पर यात्रा कर पायेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!