अब सिर्फ कैब नहीं, Uber से करें दिल्ली मेट्रो का भी सफर; उबर ऐप पर ऐसे होगी टिकट बुकिंग

उबर ऐप पर अब सिर्फ कैब ही नहीं बल्कि दिल्ली मेट्रो की टिकट बुकिंग भी होगी। उबर ऐप ने आज से दिल्ली में यह सुविधा शुरू की है। उबर ऐपर के जरिए दिल्ली मेट्रो के यात्री क्यूआर कोड आधारित टिकट को आसानी से खरीद सकेंगे।

Delhi Metro Ticket on Uber App: दिल्ली में मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उबर ऐप पर भी लोग मेट्रो की टिकट खरीद सकते हैं। कैब फैसलिटी देने वाली कंपनी उबर ने दिल्ली मेट्रो में टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इस ऐप पर दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड वाला टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा मेट्रो कहां और कब आएगी, इसकी जानकारी भी उबर ऐप पर लोगों को मिल जाएगी। उबर ऐप में मेट्रो टिकटिंग की यह सुविधा दिल्ली से शुरू हुई है। 2025 तक भारत के 3 और शहरों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

metro

सांकेतिक फोटो

उबर ऐप पर कैसे करें दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक?

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) द्वारा संचालित उबर ऐप मेट्रो टिकटिंग की सुविधा आज से शुरू हो गई है। उबर ऐप पर दिल्ली मेट्रो की टिकट खरीदने के लिए यूजर को टिकट बुकिंग के सेक्शन में जाना होगा। जहां पर अपनी डिटेल भरने के बाद पेमेंट का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। पेमेंट होने के बाद मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट जेनरेट हो जाएगा।

End of Feed