Yoga Day 2025: दिल्ली में सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, योग दिवस के लिए DMRC ने बनाया खास प्लान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएमआसी ने सभी आरंभिक स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मेट्रो के संचालन की घोषणा की है। दैनिक समय सारिणी के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

21 जून को देशभर में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह से ही लोग पार्कों और पहले से तय स्थानों पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। लिहाजा, लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं। डीएमआसी ने 21 जून को आरंभिक स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मेट्रो के संचालन की घोषणा की है। दैनिक समय सारिणी के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Delhi Metro

(फाइल फोटो)

साल 2025 में देश 11वां योग दिवस मनाएगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस दिन को खास बनाने के लिए कई तरह के प्लान बना चुकी हैं। आशा है कि लाखों की संख्या में लोग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। खासकर, दिल्ली की 26 जगहों पर केंद्र सरकार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है तो दिल्ली सरकार भी 11 जगहों का चयन किया है। इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी सेवाएं सुबह से देने की घोषणा की है।

End of Feed