दिल्ली

दिल्ली पुलिस की दो खास यूनिट्स को मिला अपना प्रतीक चिह्न; पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने किया लॉन्च

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक खास कार्यक्रम के दौरान फिंगरप्रिंट ब्यूरो (FPB) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) के आधिकारिक प्रतीक चिह्न (Emblems) जारी किए। FPB और BDS ने न सिर्फ कई संगीन अपराधों को सुलझाया है, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया है।

Image

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा

Photo : Times Now Digital

Special Units Emblems: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक खास कार्यक्रम के दौरान फिंगरप्रिंट ब्यूरो (FPB) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) के आधिकारिक प्रतीक चिह्न (Emblems) जारी किए। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। ये दोनों यूनिट्स, जो कि अपराध सुलझाने और दिल्ली की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं, अपने जैकेट्स, दस्तावेज़ों और अन्य आधिकारिक कामकाज में इन प्रतीकों का इस्तेमाल करेंगी।

फिंगरप्रिंट ब्यूरो (FPB): 1983 में शुरू हुआ FPB, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के तहत काम करता है और राजधानी के पांच लाख से ज्यादा अपराधियों का रिकॉर्ड रखता है। ये यूनिट घटनास्थल से उठाए गए फिंगरप्रिंट्स को हाईटेक सॉफ्टवेयर जैसे AFPIS, NAFIS और CRIS के जरिए जांचती है। 2022 में जब देशभर में NAFIS सिस्टम लॉन्च हुआ था, तभी से इस तकनीक के जरिए कई अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस की दो खास यूनिट्स को मिला अपना प्रतीक चिह्न

बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS): 2002 में बनी ये यूनिट दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम की आशंका, संदिग्ध वस्तुओं और विस्फोटक सामग्री को संभालने में जुटी रहती है। बम डिटेक्शन टीम (BDT) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) हर वक्त अलर्ट रहते हैं। VIP/VVIP मूवमेंट से पहले वेन्यू को चेक करना हो या बाजारों (मॉल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करनी हो) ये टीमें हर वक्त मुस्तैद रहती हैं। इनके पास अत्याधुनिक उपकरण होते हैं और ये NSG, CRPF, BSF जैसी एजेंसियों से लगातार ट्रेनिंग भी लेती हैं।

Delhi Police Logo

दिल्ली पुलिस की दो खास यूनिट्स को मिला अपना प्रतीक चिह्न

दिल्ली की सुरक्षा की मजबूत कड़ी है FPB और BDS... इन यूनिट्स ने न सिर्फ कई संगीन अपराधों को सुलझाया है, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article