खराब मौसम से Delhi Metro की रफ्तार पर ब्रेक, इन मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित; मेंटनेंस कार्य जारी

दिल्ली में बुधवार देर शाम को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से मेट्रो की सेवाओं पर असर पड़ा है। आंधी के चलते मेट्रो के ट्रैक पर बाहरी वस्तुएं गिरने से कुछ नुकसान पहुंचा है। जिस कारण शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशनों के आसपास मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। डीएमआरसी ने बताया कि मेंटनेंस कार्य तेजी से जारी है।

Delhi Metro: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम को अचानक मौसम बदला। जिसके बाद आंधी-बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। खराब मौसम के कारण दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई है। आंधी-तूफान के कारण के कई स्टेशनों पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर) को नुकसान पहुंचा है। जिसे दुरस्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की रेड, येलो और पिंक लाइनों पर मेट्रों सेवाएं बाधित हुई हैं। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य करने के लिए कार्य जारी है।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

इन जगहों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अचानक आए तूफान के कारण कुछ स्थानों पर ओएचई या बाहरी वस्तुओं के मेट्रो ट्रैक पर गिरने से कुछ नुकसान हुआ है। जिस कारण रेड, येलो और पिंक लाइनों पर शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन स्टेशनों के आसपास मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इन सेक्शनों में मेट्रो सेवाएं सामान्य करने के लिए मेंटनेंस कार्य तेजी से किया जा रहा है।

End of Feed