Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो फेज-IV में चलेंगी ड्राइवरलेस ट्रेनें, बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अब अपने फेज-IV कॉरिडोर पर ड्राइवरलेस ट्रेनें चलवाने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य मेट्रो के संचालन को बेहतर बनाना और इंसानी गलतियों को कम करना है। फेज-IV के पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो 160 किलोमीटर लंबे ड्राइवरलेस नेटवर्क के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑटोमेटिक मेट्रो सिस्टम बन जाएगी।

Delhi Metro Phase IV News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अब अपने आगामी फेज-IV कॉरिडोर पर ड्राइवरलेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य ट्रेन संचालन में लचीलापन बढ़ाना और मानव त्रुटियों को कम करना है, और जल्द ही यह दिल्ली मेट्रो में देखने को मिलेगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी फेज-IV में भी ड्राइवरलेस ट्रेनें शामिल की जाएंगी।

delhi metro phase IV

फेज IV में भी दौड़ेंगी बिना ड्राइवर की मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर)

देश की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन 2020 में हुई थी शुरू

भारत में पहली बार ड्राइवरलेस ट्रेन का संचालन 28 दिसंबर 2020 को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट – बोटैनिकल गार्डन) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। फिलहाल दिल्ली मेट्रो की पिंक और मैजेंटा लाइनों पर कुल 69 ड्राइवरलेस ट्रेनें चल रही हैं।

End of Feed