दिल्ली

आज और कल सड़क पर न निकलें, आपके लिए 60 अतिरिक्त चक्कर लगाएगी दिल्ली मेट्रो

डीएमआरसी ने यात्रियों की सुगम और अधिक सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दो दिन दिल्ली मेट्रो के फेरे बढ़ाए हैं। दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो मंगलवार और बुधवार को 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी ने लोगों से प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Image

दिवाली पर एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro: दिवाली के मौके पर भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो दो दिन एक्स्ट्रा चक्कर लगाने वाली है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि मंगलवार और बुधवार को मेट्रो 60 एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी। डीएमआरसी ने सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने और सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए यह पहल की है।

प्रदूषण से बचने के लिए मेट्रो से करें यात्रा

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि वर्तमान में मेट्रो रोजाना 4000 चक्कर लगाती है। लेकिन त्योहार के मौके पर लोगों की यात्रा सुगम और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो 29 और 30 अक्टूबर को 60 फेरे अतिरिक्त लगाएगी। डीएमआरसी ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक और प्रदूषण से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करे। डीएमआरसी ने कहा कि चाहे आप त्यौहारी बाज़ारों में जा रहे हों, दोस्तों और परिवार से मिलने जा रहे हों, या फिर शहर की सैर कर रहे हों, मेट्रो चुनकर ट्रैफिक और प्रदूषण से बचें।

मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में रहेगी कड़ी सुरक्षा

दिल्ली मेट्रो प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। त्योहार के इस सीजन में मेट्रो स्टेशन और मेट्रो ट्रेन के अंदर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिवाली के दौरान मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते मेट्रो ट्रेन और स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को बढ़ाया जाएगा। साथ ही सिक्योरिटी चेकिंग को भी सख्त किया जाएगा। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article