Delhi MCD Mayor Election 2022-23 : नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हुड़दंग के चलते MCD हाउस की कार्यवाही स्थगित
हमने शांति बनाए रखने की अपील की-सत्या शर्मा
पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्षदों से वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चलने देने की अपील की। यदि वे लोग शांतिपूर्वक बैठते है तो हम सभी को शपथ दिलाने के लिए तैयार हैं।हुड़दंग के चलते MCD में सदन की कार्यवाही स्थगित
भाजपा एवं आम आमदी पार्टी के पार्षदों के हंगामे एवं हुड़दंग के चलते मेयर चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया बाधित हो गई है। हंगामे को देखते हुए एमसीडी हाउस में कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।लेखी ने पूछा-AAP बहुमत में है फिर क्यों डरी?
भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा कि सिविक सेंटर में आप के नेताओं ने हुड़दंग शुरू किया। लेखी ने पूछा कि यदि उनके पास बहुमत है तो वे डरे हुए क्यों हैं? आप के सांसद भी राज्यसभा में यही काम करते हैं। उन्हें वोटिंग की इजाजत देनी चाहिए।बीजेपी और आप ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
दिल्ली मेयर चुनाव में हंगामे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बोले- 'आप क्यों डरी हुई है...आप नैतिक रूप से हार गई है...क्या उसे लगता है कि उसके पार्षद उनकी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे?' वहीं आप पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा, 'बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया। उन्होंने (भाजपा) एक प्रतीक चिह्न हम पर फेंका।'आप और बीजेपी पार्षदों में हुई धक्का मुक्की
सिविक सेंटर में मेयर चुनाव के पहले, आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने खूब हंगामा किया। आम आदमी पार्टी के नेता पीठासीन अधिकारी के मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाए जाने से नाराज थे। वोटिंग शुरू होने से पहले, AAP-बीजेपी के पार्षदों में धक्का मुक्की भी हुई।वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में भारी हंगामा।
MCD चुनाव : वोटिंग शुरू
एमसीडी चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा के सांसद भी वोट देने के लिए पहुंचे हैं। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर, भाजपा नेता रमेश विधूड़ी वोट डालने के लिए पहुंचे हैं। मेयर चुनाव जीतने के लिए AAP और बीजेपी दोनों दलों ने अपना पूरा जोर लगाया है।चुनाव के लिए तैयार हुआ एमसीडी का सिविक सेंटर
चुनाव में कांग्रेस भाग नहीं लेगी : अनिल चौधरी
दिल्ली कांग्रेस छह जनवरी को होने वाले नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सर्वसम्मति से दिल्ली के नगर निगम में महापौर, उप महापौर और सदन के नेता के चुनाव में आम आदमी पार्टी या भाजपा का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली वासियों ने कांग्रेस पार्षदों को चुना, उन्हें प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाने और उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए उन्हें वोट दिया, न कि आप और भाजपा के एजेंडे को पूरा करने के लिए। हमारे पार्षद मतदान से पहले सदन से बहिर्गमन करेंगे।’नाजिया दानिश होंगी एमसीडी में कांग्रेस की नेता
चौधरी ने कहा, ‘‘गुप्त मतदान के माध्यम से, कांग्रेस ने निगम में पार्टी के नेतृत्व के लिए तीन पार्षदों का चयन किया है। नाजिया दानिश एमसीडी में पार्टी की नेता होंगी, शीतल उप नेता होंगी जबकि शगुफ्ता चौधरी मुख्य सचेतक होंगी।’’सत्या शर्मा होंगे पीठासीन अधिकारी
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर के चुनाव के लिए छह जनवरी को होने वाली सदन की पहली बैठक के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सभी लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों को नष्ट करने पर उतारू है।शुक्रवार को नगर निकाय की पहली बैठक
दिल्ली में चार दिसंबर को हुए नगर निगम चुनावों के बाद नगर निकाय की पहली बैठक शुक्रवार को होने वाली है, जिस दौरान सभी नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और महापौर और उप महापौर चुने जाएंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने नगर निगम अधिनियम की धारा 77 के तहत वार्ड 226 की पार्षद सत्या शर्मा को महापौर के चुनाव के लिए होने वाली सदन की बैठक की अध्यक्षता के लिए नामित किया है। साथ ही इसमें कहा गया है, 'उन्हें अधिनियम की धारा 32 के अनुसार नई दिल्ली के जिलाधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। अन्य पार्षदों को शपथ (पीठासीन अधिकारी द्वारा) दिलाई जाएगी।'महापौर पद के लिए BJP-AAP में टक्कर
महापौर पद के लिए उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और आशु ठाकुर (आप) और रेखा गुप्ता (भाजपा) हैं। ओबेरॉय ‘आप’ की मुख्य दावेदार हैं। उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप) तथा कमल बागरी (भाजपा) हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव के बाद महापौर अपना पदभार ग्रहण करेंगे और फिर उपमहापौर तथा स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराएंगे।मध्य प्रदेश में OBC को नहीं मिलेगा 27% आरक्षण! 14% पर ही करना पड़ेगा संतोष? हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं
उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को दो फ्री एलपीजी सिलेंडर भरवाने की सौगात
Delhi News: नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने के बाद जागा MCD, एक इमारत पर चला बुलडोजर तो तीन को थमाए नोटिस
'CJP के धरने से दूर रहें मुस्लिम युवा', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्यों कही यह बात?
आखिर क्यों जान गवां रहे बैगा आदिवासी बच्चे? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-MP सरकार को घेरा; पूछे बड़े सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited