शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने दी बदनाम करने की धमकी, भाई ने दोस्तों संग मिलकर की हत्या, 4 गिरफ्तार

दिल्ली में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक युवक ने लड़की और उसके परिवार को बदनाम करने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इसके बाद लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi: दिल्ली के द्वारका में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद लड़की और उसके परिवार को परेशान करने वाले 36 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News

दिल्ली क्राइम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नंगली विहार का निवासी अवनीश सक्सेना 13 मई को बाबा हरिदास नगर इलाके में दिचाऊं-बक्करवाला रोड पर एक खेत में मृत मिला। उनकी मोटरसाइकिल भी सड़क के पास लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर व्यक्ति की पहचान की और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई।

End of Feed