Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में एक होटल के पास कार चालक को हॉर्न बजाना बंद करने के लिए कहने पर दिल्ली हवाई अड्डे के एक अनुपालन अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि राज नगर पार्ट-2 निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया और घटना के बाद अपनी कार लेकर भाग गया।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि इसका विरोध करने पर चालक अपनी गाड़ी से उतर गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।प्राथमिकी में कहा गया कि पीड़ित की पत्नी ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन तभी आरोपी अपनी कार से कथित तौर पर रॉड जैसा हथियार लेकर आया और पीड़ित पर हमला कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इंदिरा गांधी अस्पताल ले गई जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'शुरुआत जांच में पता चला है कि आरोपी उस इलाके में जिम जाता है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
