Delhi News: पत्नी से झगड़े के बाद सिग्नेचर ब्रिज पहुंचा शख्स, उफनाई यमुना में लगाई छलांग

दिल्ली में एक 30 वर्षीय शख्स ने मंगलवार शाम को सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगा दी। उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद शख्स ने आत्महत्या करने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि दो नाविकों ने उसकी जान बचा ली है।

Delhi News: दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 30 वर्षीय शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि दो नाविकों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार कर परिवारजनों के साथ भेज दिया गया।

drown

सांकेतिक फोटो (istock)

मोबाइल-बाइक और पर्स छोड़कर कूदा शख्स

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने बताया कि लोकेंद्र सिंह नाम के शख्स ने मंगलवार शाम करीब चार बजे सिग्नेचर ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोकेन्द्र अपनी मोटरसाइकिल से सिग्नेचर ब्रिज पहुंचा और अपनी पत्नी को संदेश भेजकर अपनी मंशा बताई। उसने नदी में कूदने से पहले अपना मोबाइल फोन और पर्स बाइक पर ही छोड़ दिया।’’ इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी

End of Feed