दिल्ली CM के आदेश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, खुले नाले में गिरकर नाबालिग की मौत

दिल्ली सरकार के आदेश के बाद भी खुले नाले मौत का कारण बन रहे हैं। एक और 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है।

दिल्ली : प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर मासूम की जान पर भारी पड़ गई। ताजा मामला आदर्श नगर थाना इलाके के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास का है, जहां नाले में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आहिल के रूप में हुई है, जो छठी कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि आहिल अपने करीब आठ दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया था।

Adarsh Nagar Child Death

नाले में डूबकर बच्चे की मौत

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, इस नाले में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी भी छोड़ा जाता है, जिसकी वजह से नाले के कुछ हिस्सों में पानी साफ दिखाई देता है। इसी कारण आसपास के बच्चे अक्सर यहां नहाने पहुंच जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने खतरनाक नाले के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

End of Feed