दिल्ली में देर रात जमकर हुआ हंगामा, उपराज्यपाल ने पलटा MCD मेयर का फैसला, स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आज

Delhi MCD Standing Committee Election:एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की एक सीट के लिए हो रहे चुनाव के दौरान हंगामा तब शुरू हुआ, जब एमसीडी कमिश्नर ने पार्षदों को मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया।

Delhi MCD Standing Committee Election: दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर देर रात तक जमकर हंगामा होता रहा। पहले यह चुनाव 26 सितंबर यानी गुरुवार को होना था, लेकिन हंगामे के चलते चुनाव टल गया। इसके बाद मेयर शैली ओबेरॉय ने एक आदेश में पांच अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया। हालांकि, अंतिम समय में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हस्तक्षेप करके शुक्रवार यानी आज ही चुनाव कराने का आदेश जारी कर दिया।

Delhi MCD

दिल्ली एमसीडी में हंगामा।

एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने इस बाबत आदेश भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक, 27 सितंबर (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराए जाएंगे। आदेश के अनुसार स्टैंडिंग कमेटी की छठी सीट का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र यादव को एमसीडी की सदन की बैठक का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थी।

End of Feed