DUSU Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के चुनाव आज है। हर साल नए सत्र के प्रवेश के बाद स्टूडेंट यूनियन के लिए चुनाव होता है। इस साल DUSU का चुनाव 27 सितंबर 2024 यानी आज है। दिल्ली विश्वविद्यालय से नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस में वोटिंग की प्रक्रिया सुबह से ही जारी है। इस साल करीब 1.40 लाख छात्र DUSU चुनाव में वोट करने के पात्र हैं। हर साल की तरह इस साल भी एबीवीपी और एनएसयूआई में बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। 2024 के DUSU इलेक्शन में आइसा और एसएफआई संयुक्त रूप से लड़ रहे हैं।
DUSU इलेक्शन की वोटिंग टाइमिंग
हाईकोर्ट की सख्ती के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गई है। सुबह की शिफ्ट में वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट यानी शाम की शिफ्ट में वोटिंग की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी। वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। लेकिन बता दें दिल्ली हाईकोर्ट की शर्त के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया और परिणाम की घोषणा सार्वजनिक संपत्तियों से उम्मीदवारों के पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने के बाद ही की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
